बिहार में शिक्षकों की होगी बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: बिहार में काफी लंबे समय में युवा शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। लेकिन पिछले ढाई साल से शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ नहीं हो पाया था। लेकिन आज हाईकोर्ट ने इसपर अपना फैसला सुना दिया हैं। जिससे बहाली का रास्ता साफ़ हो गया हैं।

इसी बीच बिहार के शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा है की अब कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शिक्षक भर्ती में कहीं कोई बाधा नहीं है। बहुत जल्द मेरिट लिस्ट का पैनल जारी किया जाएगा। साथ ही साथ शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा है की 15 अगस्त तक राज्य के सभी टीईटी और एसटीईटी उम्मीदवार शिक्षक बनकर स्कूलों में झंडोत्तोलन करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा की बिहार में छठे चरण यानि 94000 पदों पर बहाली के बाद तुरंत सातवें चरण की बहाली भी शुरू कर दी जाएगी।

बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा बिहार में 1.25 लाख शिक्षक बहाल किये जाएंगे। सरकार ने दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन देने के लिए 15 दिनों की मोहलत देने तथा उन्हें 4 प्रतिशत आरछण देने की मांग की मान ली हैं। इससे दिव्यांग उम्मीदवारों को भी फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment