खबर के अनुसार बिहार में 16 जून से पंचायत की जिम्मेदारी परामर्शी समितियों के पास होगी। मुखिया परामर्शी समिति के अध्यक्ष होंगे। इन्हे नई शक्ति प्रदान होगी तथा ये प्रधान के पदनाम से जानें जाएंगे। हालांकि 15 जून को इनका कार्यकाल समाप्त माना जायेगा।
बता दें की बिहार में ग्राम पंचायत- ग्राम परामर्शी समिति, पंचायत समिति- पंचायत परामर्शी समिति और जिला परिषद- जिला परामर्शी समिति बन जाएगी। इसमें प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और प्रखंड समन्वयक कार्यकारी समिति में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रहेंगे।
आपको बता दें की प्रधान परामर्शी समिति वो सभी काम करेगी, जो एक निर्वाचित मुखिया करते हैं। हालांकि इन समितियों के पास नई योजना बनाने का अधिकार नहीं होगा। लेकिन ये पहले से चालु कामों को नियमित तौर पर चलाते रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment