खबर के मुताबिक एनआईसी के सहयोग से विभाग ने इस प्रक्रिया में काम आने वाला सॉफ्टवेयर को तैयार कर लिया हैं। अब शीघ्र ही तबादले के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे जाएंगे और शिक्षकों को नियमानुसार ट्रांसफर दिया जायेगा।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के कहा है की तबादले की इच्छा रखने वालों से बहुत जल्द आवेदन लिए जाएंगे, फिर उनका ट्रांसफर होगा। इसमें दिव्यांग और महिला शिक्षकों को सबसे पहले आवेदन का मौका मिलेगा।
बता दें की ऐसी महिला शिक्षक जिनकी शादी हो चुकी है और काम के साथ-साथ परिवार भी चला रही हैं, इन्हे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हे मनचाहा ट्रांसफर भी मिलेगा ताकि नौकरी करने के दौरान इन्हे ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:
Post a Comment