अभी से 10 गुना बड़ा होगा पटना, ये इलाके होंगे ग्रेटर पटना

न्यूज डेस्क: बिहार का पटना शहर देश के अन्य शहरों के मुकाबले तेजी का विकसित हो रहा हैं। पटना में बड़े बड़े संस्थान और ओवरब्रिज बन रहें हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मुंबई के बाद पटना देश में तेजी के साथ विकसित हो रहा हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार हाजीपुर, फतुहा, नौबतपुर, बिहटा और सोनपुर को ग्रेटर पटना की सेटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करेगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द इन इलाकों में विकसित किया जायेगा।

बता दें की बिहार का पटना शहर अभी 111 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित है। इसको 10 गुना बढ़ाने की योजना शुरू हो गई हैं। सरकार ने पटना जिले के कई पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया हैं और पटना के शहरी छेत्र को बढ़ाया हैं।

पटना को बड़े स्तर पर विकसित करने के लिए सरकार ने ग्रेटर पटना का प्रशासनिक खाका लगभग तैयार कर लिया हैं। पटना के 7 प्रखंडों के 2600 एकड़ भूमि ग्रेटर पटना का हिस्सा बनेगी। इसमें सबसे ज्यादा भूमि मनेर और बिहटा प्रखंड की होगी।

0 comments:

Post a Comment