बिहार: 2 से अधिक बच्चे वाले नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायती राज विभाग ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी स्पष्ट कहा है की सरकार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गंभीर है। ऐसे में जनता को जागरूक करने के के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों से दूसरा कोई बेहतर माध्यम नहीं हो सकता।  

दरअसल पंचायती राज विभाग ऐसा मसौदा तैयार करने में लगा है की 2 या उससे अधिक बच्चे वालों को अयोग्य घोषित कर पंचायत चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा। हालांकि यह नियम साल 2021 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लागू नहीं होगा।

बता दें की साल 2021 के बाद आने वाले पंचायत चुनाव में यह नियम को लागू किया जा सकता हैं। पंचायती राज मंत्री ने कहा है की सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए पंचायत और ग्राम कचहरियो के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह संदेश आम जनों तक पहुंचा सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment