खबर के अनुसार बिहार के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में 90,762 पदों पर नियुक्ति होनी हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं। 5 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बता दें की प्राथमिक शिक्षा के निदेशक रंजीत कुमार सिंह ने शिक्षक नियोजन पर कड़ी नजर रखने के लिए विभाग में एक वार रूम भी बनाया है। इस वार रूम के द्वारा नियोजन प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। जो लोग गड़बड़ी करते पाए गए तो तुरंत कारवाई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार नियोजन प्रक्रिया को परदर्शी रखने के लिए 3 जुलाई को शिक्षा विभाग के अफसर इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेंगे। इस मीटिंग में नियोजन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment