जहानाबाद, नालंदा, पूर्णिया सहित 20 जिलों में जमीन सर्वे

न्यूज डेस्क: बिहार के जहानाबाद, नालंदा, पूर्णिया सहित 20 जिलों में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूमि सर्वेक्षण अभियान में  130 नए अंचल जोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले 90 अंचलों में भूमि सर्वेक्षण चल रहा हैं।

बता दें की बिहार के पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका, मधेपुरा, खगडिय़ा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, सुपौल, सहरसा, शेखपुरा, जमुई, जहानाबाद, अरवल और नालंदा में जमीन सर्वे का काम चल रहा है। जमीन मालिक अपने जमीन का सर्वे जरूर कराएं।

खबर के अनुसार सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए सरकार ने प्रत्येक शिविर में 20-25 राजस्व गांवों को रखने की योजना बनाया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। बारिश और बाढ़ के कारण कुछ जिलों में सर्वे का काम नहीं हो पा रहा हैं।

इस जमीन सर्वे के को पूरा करने के लिए गांव में शिविर लगाया जाता हैं। इस शिविर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन जैसे सर्वेक्षण कर्मी उपस्थित रहते हैं और जमीन का काम करते हैं। इस सर्वे के बाद जीवित रैयत के नाम से खतियान बनाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment