बिहार में निकली 8853 ANM की वेकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 8853 ANM की वेकेंसी निकली हैं। जो लोग नौकरी करना चाहते हैं वो राज्य स्वास्थ्य सोसायटी बिहार (SHSB) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

बता दें की राज्य स्वास्थ्य सोसायटी बिहार (SHSB) ने विज्ञापन संख्या 05/2021 के तहत असिस्टेंट नर्स मिडवाइफरी ( ANM) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 1 जुलाई से शुरू कर दी गई हैं जो 21 जुलाई 2021 तक चलेगी।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष। जबकि ईडब्ल्यूएस (महिला)/बीसी/एमबीसी (पुरुष और महिला) के लिए 40 वर्ष। वहीं एससी/एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित हैं।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमे जीके, एनालिटिकल रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और अंग्रेजी से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://shsb25.azurewebsites.net/#no-back-button 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी बिहार (SHSB) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर फटाफट आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment