खबर के अनुसार सोन में बालू की धड़ल्ले से हो रही लूट पर गुरुवार को पटना और भोजपुर जिले की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ पुलिस ने दाे नावें भी जब्त किया।
बता दें की पटना जिले के मनेर और बिहटा थाना इलाके में चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस और खनन विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। जबकि भोजपुर में खनन विभाग की टीम ने यहां दाे नावें जब्त करने के साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार भी किया।
बिहार में बालू के अवैध खनन के कारण बालू के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। बालू माफियां बालू के दाम बढ़ाकर बेच रहें हैं। जबकि बालू के अवैध खनन होने से बिहार सरकार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं तथा राजस्व में भी कमी आ रही हैं।

0 comments:
Post a Comment