ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगर आप अपने घर में पारिवारिक बंटवारा कर रहें हैं तो आप नियम कानून का पालन करते हुए बंटवारा करें। इससे कोई वाद विबाद नहीं होगा। साथ ही साथ आपके घर परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। इसलिए आप इसका ख्याल रखें।
बिहार में कैसे करें पारिवारिक बंटवारा, जानें नियम कानून।
1 .बिहार में अगर आप आपसी सहमति से परिवारिक बंटवारा कर रहे हैं तो आप 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर बंटवारा करें। इस दौरान पेपर पर बंटवारा की तारीख, जमीन का हिस्सा और सभी व्यक्ति का आपसी सहमति दर्ज करें।
2 .बिहार में आप पंचायत स्तर पर भी पारिवारिक बंटवारा कर सकते हैं। कानून के अनुसार सरपंच, पंच की सहायता से किया गया बंटवारा भी मान्य होता हैं।
3 .अगर भाईयों और परिवार के लोगों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पा रही हैं तो आप न्यायालय की सहायता से बंटवारा कर सकते हैं। न्यायालय सभी लोगों के बिच संपत्ति का बंटवारा कर देगा।
4 .घर में अगर पारिवारिक बंटवारा हो जाता हैं तो आप तुरंत अपने हिस्से में आई जमीन की रजिस्ट्री करा लें। इसके लिए आपको मात्र 100 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन वो संपत्ति आपके नाम से हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment