बिहार में सीओ समेत 359 अफसरों के ट्रांसफर पर लगी रोक

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने बिहार में सीओ समेत 359 अफसरों के ट्रांसफर पर तत्काल रोक लगा दिया गया हैं। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अंचल अधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी आदि अफसरों के हुए तबादले पर रोक लगाने का आदेश जारी किया हैं।

बता दें की बिहार में ट्रांसफर का दौर चल रहा हैं। कई विभागों में काम करने वाले कर्मियों का ताबड़तोड़ तबादला किया जा रहा हैं। इस तबादले पर उंगली भी उठ रही हैं। वहीं राजस्व विभाग में हुए तबादले के दौरान कार्यपालिका नियमावली का अनुपालन नहीं किया गया है। जिसके कारण ट्रांसफर पर रोक लगाई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग को निर्देश दिया गया है कि तबादले की फाइल पूरे ब्योरे के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पेश करें। आपको बता दें की अब तबादले को लेकर अंतिम फैसला सीएम नीतीश कुमार के द्वारा लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment