बिहार में 8 बड़ी कंपनियां लगाएगी फैक्ट्री, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कई बड़ी कंपनियां फैक्ट्री लगाने जा रही हैं। इसको लेकर सरकार ने भी मंजूरी दे दी हैं। साथ ही साथ कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

खबर के अनुसार विकास आयुक्त आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 99 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। उसके तहत बिहार में कुल 12744.59 करोड़ रुपये का निवेश होगा। साथ ही साथ राज्य में कई तरह की फैक्ट्रियां खुलेगी।

बता दें की देश की कई बड़ी कंपनियों को सरकार के द्वारा मंजूरी दी गई हैं। मंजूरी के बाद ये कंपनियां बिहार में निवेश करेगी। इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा तथा आने वाले दिनों में इनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

बिहार में 8 बड़ी कंपनियां लगाएगी फैक्ट्री, सरकार ने दी मंजूरी। 

मेसर्स अंकुर बायोकेम, 

मेसर्स सोना बिस्किट,

मेसर्स पटेल एग्री इंडस्ट्रीज, 

 मेसर्स विकास लाइफ केयर,

मेसर्स ग्लोब स्प्रिट्स लिमिटेड, 

मेसर्स सोना सती आर्गेनिक्स, 

मेसर्स एस्सार पावर लिमिटेड, 

मेसर्स चिनसुरा केमिकल्स (रूइया समूह), 

0 comments:

Post a Comment