ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन अगले सप्ताह यानि की 8 जुलाई 2021 से किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया हैं।
बता दें की इस प्रायोगिक एग्जाम के दौरान छात्रों को कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करना होगा। बोर्ड ने कहा है की प्रैक्टिकल एग्जाम को आयोजित करने के लिए स्टूडेंट्स को 10-10 संख्या वाले बैचों में ही स्कूल परिसर में बुलाया जायेगा।
छात्रों को स्कूल परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ समाजिक दूरी का भी पालन करना होगा। इस एग्जाम को लेकर आप आधिकारिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment