Bihar ITI Admission 2021: बिहार आईटीआई का फॉर्म निकला

न्यूज डेस्क: बिहार में आईटीआई करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए पटना से एक अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आईटीआई कॉलेजों में एडमिशन को लेकर फॉर्म निकल गया हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप बिहार के आईटीआई कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते तो आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें। साथ ही साथ दिए गए दिशा निर्देशों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन की तिथि : ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 5 जुलाई 2021, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

योग्यता : बिहार आईटीआई में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : बिहार आईटीआई में एडमिशन के लिए एग्जाम लिया जायेगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपया। जबकि अनुसूचित जाती/ अनुसूचित जनजाति (सिर्फ बिहार के स्थायी निवासी के लिए) के लिए 100 रुपया निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://bceceboard.bihar.gov.in/Secure/univer/public/

0 comments:

Post a Comment