खबर के अनुसार बिहार के पटना, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, जहानाबाद, रोहतास और अरवल जिले में आज यानि की शनिवार को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती हैं। साथ ही साथ इन जिलों में बारिश होने की भी सम्भावना हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की हैं। बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें। साथ ही साथ आंधी-बारिश के दौरान घर में रहें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
बता दें की मानसून की रेखा पश्चिम उत्तर-प्रदेश से बिहार होकर असम तक जा रही है। इससे इन इलाकों में तेज बारिश होने की सम्भावना हैं। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती हैं। वहीं वज्रपात होने की भी सम्भावना बनी हुई हैं।

0 comments:
Post a Comment