जहानाबाद, नवादा और नालंदा में भारी बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने जहानाबाद, नवादा और नालंदा में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया हैं। साथ ही साथ आसमान से बिजली गिरने की भी सम्भावना जताई हैं। 

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक जहानाबाद और नालंदा जिले के कुछ भागों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं नवादा और लखीसराय में भी बारिश के साथ कुछ इलाकों में आसमानी बिजली गिर सकती हैं।

बता दें की मौसम विभाग ने सारण, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, मुंगेर में ऑरेंज अलर्ट किया है। इन जिलों में भी दोपहर बाद बारिश हो सकती हैं। जबकि बेगूसराय और शेखपुरा में भी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह खराब मौसम में घर से बाहर खुले में नहीं निकलें। साथ ही साथ बारिश के दौरान घर में रहें क्यों की आसमानी बिजली से लोगों को नुकसान हो सकता हैं। पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की जान वज्रपात से गई हैं।

0 comments:

Post a Comment