बिहार के सभी अंचलों में 534 पदों पर होगी भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार के अंचलों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के अंचलों में 534 पदों पर भर्ती करने को लेकर आदेश जारी किये हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने  बेल्ट्रान से 534 डाटा इंट्री ऑपरेटरों की सेवाएं मांगी गयी थीं। इनकी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। क्यों की इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की  आधुनिक अभिलेखागार सह डाटा केंद्रों (एमएमआर) को संचालित करने के लिए 20 जुलाई से पहले भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इन कर्मियों को राज्य के अंचलों में डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात किया जायेगा।

खबर के मुताबिक राज्य सरकार ने राज्य के 120 अंचलों में जुलाई के अंतिम सप्ताह तक माॅडर्न रिकार्ड रूम संचालित करने का लक्ष्य दिया गया है। इन रिकॉड रूम में जमीन से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को रखा जायेगा। इसके लिए ही भर्ती की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment