बिहार में अब घर बैठे बनाये जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया हैं। बिहारवासी अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही आप इन प्रमाण पत्र को बनाने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करेंगे। उसके एक सप्ताह के अंदर आपका जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र आपके ईमेल आईडी पर बनकर जा जायेगा। इसे आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

बता दें की बिहार में अगर आप जाति आवासीय आय के लिए आवेदन करते है, तो अब राजस्व अधिकारी से जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। पहले यह प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी (CEO) के द्वारा जारी किया जाता था।

बिहार में अब घर बैठे बनाये जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र। 

1 .आप सबसे पहले वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/citizenRegistration.html पर जा कर रजिस्ट्रेशन करें। 

2 .रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन होना होगा। 

3 .जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र में से किसी एक पर क्लिक करके अप्लाई करें। 

4 .आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म में आप हर जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करें।

5 .सब्मिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर आ जायेगा। जिसे आप ट्रेक भी कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment