बिहार: शिक्षक बहाली की काउंसलिंग में लेकर आना होगा ये 11 डाक्यूमेंट्स

न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षक बहाली की काउंसलिंग में उम्मीदवारों को 11 डाक्यूमेंट्स लेकर आने होंगे। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार विभाग ने बिहार शिक्षक नियोजन के छठे दौर की कांउसिलिंग को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। नगर निकायों में 5 और 6 जुलाई को कांउसिलिंग होगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

बता दें की 5 जुलाई 2021 को क्लास 6 से 8 तक के अभ्यर्थी की कांउसिलिंग की जाएगी। जबकि 6 जुलाई 2021 को क्लास 1 से 5 तक के अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग होगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा आदेश दिए गए हैं। आप सही समय पर कांउसिलिंग प्रक्रिया में भाग लें।

शिक्षक बहाली की काउंसलिंग में लेकर आना होगा ये 11 डाक्यूमेंट्स। 

मैट्रिक का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र।

12वीं का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र। 

स्नातक का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र।

प्रशिछण का अंकपत्र एवं प्रमाण पात्र। 

शिक्षक पात्रता का अंक प्रमाणपत्र।

जाती प्रमाण पत्र। 

आवासीय प्रमाण पत्र। 

आय प्रमाण पत्र।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र। 

स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी पत्र। 

EWS प्रमाण पत्र।

0 comments:

Post a Comment