पटना सहित पांच जिलों में लगेगी फैक्ट्री, सरकार ने दी मंजूरी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना सहित पांच जिलों में फैक्ट्री लगने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई हैं। बहुत जल्द फैक्ट्री बनने का काम शुरू हो जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार को छह माह में 34,499 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये राज्य के लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं। सबसे खास बात यह है कि 28 से 30 जून के बीच बिहार को 15145 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

बता दें की बिहार के पांच जिले ऐसे हैं जहां 2000 करोड़ के करीब या उससे अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इन जिलों में बहुत जल्द फैक्ट्री लगने का काम शुरू हो जाएगा। इनमें बिहार के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पटना, मधुबनी और पूर्णिया शामिल हैं।

बिहार के इन जिलों में फैक्ट्री लगने से इन जिलों के लोगों को काफी फायदा होगा। यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही साथ लोगों को रोजगार के लिए कहीं जानें की ज़रूरत नहीं होगी। साथ ही साथ इससे बिहार के विकास में भी तेजी आएगी।

0 comments:

Post a Comment