सावधान रहें, आज भागलपुर, दरभंगा, समस्तीपुर में बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी किया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 22 जिलों में आज भारी बारिश के साथ साथ वज्रपात की घटना घट सकती हैं। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें।

खबर के अनुसार बिहार के भागलपुर, दरभंगा, समस्तीपुर सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, अररिया, किशनगंज, वैशाली, शिवहर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, बांका और जमुई जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

बता दें की बिहार के इन जिलों में 48 घंटों के दौरान वज्रपात की घटना हो सकती हैं। साथ ही साथ कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती हैं। बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें तथा बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

वहीं बिहार के अन्य जिलों में हल्की गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती हैं। पटना जिले में भी दोपहर बाद हल्की बारिश की सम्भावना दिखाई दे रही हैं। आज आसमान में बदल छायें जायेंगे। बिहार के अन्य जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment