5 जुलाई के बाद होगी बिहार पंचायत चुनाव की घोषणा

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेजी के साथ की जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार में 5 जुलाई के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से पांच जुलाई तक पंचायत चुनाव के चरणों को लेकर रिपोर्ट की मांग की है। जैसे हीं रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को मिल जाएगी। इसके बाद पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

बता दें की आयोग ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया हैं की वो चुनाव कार्यक्रम में लगाए जा रहे सभी कर्मियों को कोरोना का टीका लगाए। साथ ही साथ आयोग ने 10 चरणों में चुनाव कराने को लेकर प्रखंडवार पंचायत चुनाव का प्लान भी भेजने का निर्देश दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगस्त से सितंबर महीने के बीच में पंचायत का चुनाव कराया जा सकता हैं। दरअसल कोरोना महामारी के कारण चुनाव कराने में देरी हो रही हैं। लेकिन बिहार में कोरोना का प्रभाव कम हो गया हैं। ऐसे में चुनाव कराये जा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment