पटना, गया, नालंदा, दरभंगा में होगी जमीन की चकबंदी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, गया, नालंदा, दरभंगा सहित सभी 38 जिलों में जमीन की चकबंदी की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के अनुसार बिहार में चकबंदी की प्लानिंग आईआईटी रुड़की के इंजीनियरों और तकनिकी टीम के द्वारा तैयार किया जायेगा। इसके लिए आईआईटी रुड़की से करार किया गया हैं। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद आईआईटी रुड़की के तकनीकी कर्मी बिहार में चकबंदी के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करेंगे।

बता दें की सरकार की मंजूरी के बाद आईआईटी रुड़की की 200 तकनीकी कर्मियों की टीम बिहार आकर चकबंदी के लिए सॉफ्टवेयर बनाने के काम को धरातल पर उतारेगी। साथ ही साथ चकबंदी के काम को जल्द से जल्द पूरा करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार आईआईटी रुड़की की टीम चकबंदी के लिए ‘चक बिहार सॉफ्टवेयर विकसित करेगा। आपको बता दें की एक साल में 12 हजार गांवों की चकबंदी की जाएगी। इसके लिए निदेशालय ने सर्वे और चकबंदी के खतियान और नक्शे को रुड़की भेजा हैं।

0 comments:

Post a Comment