ताजा रिपोर्ट के अनुसार जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत इस गंगा उद्वह योजना में प्रथम चरण में होने वाले कार्य के लिए राशि में 918 करोड़ 58 लाख की वृद्धि की गई है। काम में तेजी लाने के लिए सरकार ने राशि को स्वीकृति दी हैं।
बता दें की कुल 1338 करोड़ 81 लाख की वृद्धि के योजना की राशि 4174 करोड़ 81 लाख हो गई है। इस योजना के तहत गंगा का पानी बिहार के गया, नवादा, राजगीर तक लाया जायेगा। पाईप के माध्यम से उक्त चार शहरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जायेगा।
खबर के अनुसार गंगा का पानी पहुंचने से इन शहरों का पानी संकट दूर हो जायेगा। साथ ही साथ गया, बोधगया, नवादा और राजगीर में गंगा का पानी स्वच्छ कर घरों में आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment