पटना के कई अंचलों के ईओ बदले, जानें कौन कहां गया

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अधिकारियों और कर्मचारियों का ताबड़तोड़ ट्रांसफर किया जा रहा हैं। इसको लेकर राज्य के कई विभागों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की बिहार की नीतीश सरकार ने पटना जिले के कई अंचलों में मौजूद ईओ को भी ट्रांसफर कर दिया हैं। इसमें कई ईओ को अतरिक्त प्रभार दिया गया हैं तो कुछ अंचलों में नए ईओ को तैनात किया गया हैं। 

पटना के कई अंचलों के ईओ बदले, जानें कौन कहां गया। 

1 .शशिभूषण प्रसाद को राजगीर से कंकड़बाग अंचल भेजा गया हैं। 

2 .अभिषेक आनंद को रोहतास से उपनगर आयुक्त पटना भेजा गया हैं। 

3 .कुमार पंकज को नूतन राजधानी अंचल से पटना सिटी अंचल भेजा गया हैं।

4 .नुरुल हक शिवानी को उपनगर आयुक्त पटना के साथ अजीमाबाद अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

5 .राकेश कुमार सिंह को पटना सिटी अंचल से बांकीपुर अंचल के साथ नूतन राजधानी अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  

6 .सुशील कुमार मिश्रा को कंकड़बाग अंचल से परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक नगर विकास एवं आवास विभाग भेजा गया है।

7 .दरभंगा के उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा को परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक नगर विकास विभाग का प्रभार दिया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment