पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क में दो जगहों पर बदलाव

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क में दो जगहों पर बदलाव किया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। इस बदलाव के बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए। 

खबर के अनुसार सड़क सुरक्षा योजना के तहत पटना-गया-डोभी सड़क में बजौर तथा करमोनी मोड़ के समीप सड़क की संरचना में ज्यामीतिय बदलाव किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द इस फोरलेन सड़क भी बनकर तैयार कर लिया जायेगा। 

बता दें की पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क में बदलाव उन रिपोर्टों के आधार पर किए हैं, जिनमें मौजूदा संरचना से सड़क हादसों की संख्‍या बढ़ने का अनुमान है। इसी को देखते हुए सड़क बनाने वाले इंजीनियरों ने इसमें बदलाव करने का फैसला किया हैं। 

वहीं इस सड़क के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई गई हैं। इस फोरलेन सड़क को कई लिंक रोड से भी जोड़ा जा रहा हैं। इस सड़क के निर्माण होने से औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, पटना के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और आने-जानें में भी आसानी होगी।

0 comments:

Post a Comment