बिहार में बिजली का कनेक्शन कटना शुरू, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना के बाद अब भागलपुर में भी कई बिजली उपभोक्तओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया हैं। 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को 17 बकायेदारों की बिजली काटी गई हैं। वहीं कई बकायादार अभी रडार पर हैं। बहुत जल्द अन्य बकायादारों का भी बिजली कनेक्शन काटा जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं।

बता दें की अप्रैल, मई व जून में जिस किसी ने बिजली का बिल नहीं जमा किया है उनकी बिजली काटी जा रही है। अगर कोई बिजली उपभोक्ता बिजली का बिल जमा कर देता हैं तो उनका कनेक्शन नहीं काटा जायेगा। इसलिए आप फटाफट बिजली बिल जमा करें।

बिहार के पटना और उसके आस-पास के इलाकों में भी जिस किसी ने बिजली का बिल जमा नहीं किया हैं उनका कनेक्शन काटा जायेगा। इसको लेकर बिजली कम्पनियों ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं। इसलिए आप बिजली बिल जमा करने में देरी ना करें।

0 comments:

Post a Comment