बिहार में अवैध खनन पर अब गाड़ियां होंगी जब्त, लगेगा जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी के जुटा हुआ हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए नई नियमावली को मंजूरी दी गई है। इससे अवैध खनन करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त आया जाता हैं तो उससे 25 गुना जुर्माना बसूला जायेगा। साथ ही साथ उसपर सख्त कारवाई की जाएगी। इस नियमावली के तहत अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जप्त किया जायेगा।

बता दें की बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में बिहार खनिज नियमावली-2019 में संशोधन को मंजूरी दी गई हैं। जैसे ही इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। उसके बाद इस नई नियमावली को पूरे राज्य में लागू कर दिया जायेगा और अवैध खनन करने वालों पर कारवाई होगी।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन में लिप्त लोगों पर बिहार सरकार के द्वारा वाहनों को जब्त करने और चार लाख तक शमन की राशि के साथ 25 गुना अधिक जुर्माना लगाया जायेगा। कैबिनेट ने ये फैसला बिहार में तेजी से हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए लिया हैं।

0 comments:

Post a Comment