बिहार कैबिनेट की बैठक में हुए 10 बड़े फैसले, राज्य में होगा लागू।
1 .सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के अधीन विभिन्न लिपिकीय संवर्गों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु पदों के प्रतिशत के प्रावधान को समाप्त किया गया है।
2 .बिहार कैबिनेट में फैसला लिया गया हैं की बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा।
3 .बिहार उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों की घरेलू सहायता नियमावली-2021 की स्वीकृति दी है।
4 .जल-जीवन- हरियाली अभियान के तहत गंगा जल उद्वह योजना को लेकर कुल 4174 करोड़ 81 लाख रूपये के कार्यान्वयन और गया, बोधगया और राजगीर शहरों में जल वितरण की स्वीकृति दी गई हैं।
5 .बता दें की बिहार कैबिनेट ने कारा एवं सुधार सेवाएं प्रयोगशाला प्रावैधिक संवर्ग नियमावली-2021 के गठन की स्वीकृति दी है।
6 .बिहार कैबिनेट ने कालाजार उन्मूलन के लिए कीटनाशक छिड़काव वाली मशीन को लेकर दो करोड़ की राशि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) को स्वीकृति दी हैं।
7 .बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में सारण के सोनपुर अंचल के सबलपुर स्थित टोपोलैंड दीघा से दीदारगंज तक गंगा पथ निर्माण हेतु 40 एकड़ जमीन पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया है।

0 comments:
Post a Comment