मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक कचरे से बनेगा डीजल-पेट्रोल, 10 रुपए में 1 लीटर

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक कचरे से डीजल-पेट्रोल बनाने के लिए मशीन लगाई गई हैं। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने किया हैं। 

खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के खरौना में यह प्लांट लगाया गया हैं। इस प्लांट में प्लास्टिक के कचरे से डीजल-पेट्रोल तैयार किया जायेगा। 10 रुपये की लागत से इस प्लांट में एक लीटर पेट्रोल-डीजल तैयार किये जाएंगे। यह देश का पहला ऐसा प्लांट होगा जहां प्लास्टिक कचरे से डीजल-पेट्रोल बनेंगे। 

कैसे बनेगा पेट्रोल-डीजल : मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक के कचरे को सबसे पहले मशीन की सहायता से ब्यूटेन में बदला जायेगा।  इसके बाद ब्यूटेन को आइसो ऑक्टेन में बदला जायेगा। फिर 400 डिग्री सेल्सियस तापमान पर डीजल तेल बनाया जायेगा। वहीं 800 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पेट्रोल तैयार होगा। 

आपको बता दें की प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोल-डीजल बनाने का रिसर्च देहरादून के इंडियन इंस्चयूट ऑफ पेट्रोलियम की ओर से किया जा चुका है। इसका पहला प्लांट बिहार के मुजफ्फरपुर में लगाया गया हैं। बहुत जल्द यहां से पेट्रोल-डीजल तैयार होगा।

0 comments:

Post a Comment