पटना : जमीन बेचते समय रखें इन बातों का ध्यान

न्यूज डेस्क: पटना सहित किसी भी जिले में रहने वाले लोग अगर अपना जमीन बेचना चाहते हैं तो उन्हें कुछ बातों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखनी चाहिए। इससे उन्हें जमीन बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही साथ जमीन की खरीद बिक्री सही तरीकों से संपन्न होगी। 

जमीन बेचते समय रखें इन बातों का ध्यान?

1 .बिहार में अगर आप कोई जमीन बेचने वाले हैं तो सबसे पहले आपको जमीन के सभी कागजों को इक्कठा कर लेनी चाहिए। 

2 .आप जमीन के खतियान, केवाला, रसीद और पुरानी रजिस्ट्री अपने पास रखें। क्यों की जमीन के खरीदार आपसे इन कागजों की मांग कर सकता हैं। 

3 .अगर आपके पास जमीन का कागज नहीं हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं या फिर अंचल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 

4 .यदी आप कोई जमीन बेचने जा रहे हैं तो आपको मुख्य रूप से जमीन खरीदार के साथ एग्रीमेंट बनाना चाहिए। इससे भविष्य में जमीन खरीदने वाला बदल नहीं सकता हैं। 

5 .जमीन बेचने जा रहे हैं तो आप जमीन खरीदार से ऑनलाइन या चेक के माध्यम से ही पैसा लें। कैस पैसा लेने से बचें। 

0 comments:

Post a Comment