पटना : सिर्फ 100 रुपये में कराये जमीन की रजिस्ट्री, ये है प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: पटना सहित किसी भी जिले में रहने वाले लोग अपने पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री मात्र 100 रुपये में करा सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति विवाद को कम करने के लिए राज्य सरकार ने दिसंबर 2018 में पारिवारिक बंटवारा कानून में बदलाव करते हुए एक नियम बनाया था की 100 रुपये के सांकेतिक शुल्क पर रजिस्ट्री कराने की सुविधा मिलेगी। 

लेकिन बहुत से लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं। जिसके कारण लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप कैसे और किस तरह के जमीन की रजिस्ट्री मात्र 100 रुपये में करा सकते हैं। 

खबर के अनुसार अगर आपके घर में पारिवारिक बंटवारा होता हैं तो बंटवारे के बाद आपके हिस्से में आई संपत्ति को मात्र 100 रुपये में रजिस्ट्री करा सकते हैं। इससे उस संपत्ति का कागज आपके नाम से तैयार हो जायेगा तथा इससे भविष्य में कोई आपके संपत्ति पर दावा नहीं कर सकेगा। 

आपको बता दें की बिहार में संपत्ति के बंटवारे के बाद भी कई बार लड़ाई-झड़गा होता रहता हैं। जिसके कारण लोग कई बार बंटवारा करते हैं। लेकिन इसका विवाद ख़त्म नहीं होता हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ये नियम बनाया हैं की बंटवारे के बाद आप अपने जमीन की रजिस्ट्री करा लें।

0 comments:

Post a Comment