पटना, दरभंगा, लखनऊ, गोरखपुर से कई ट्रेनों का परिचालन शुरू

न्यूज डेस्क: त्योहारों के सीजन को देखते हुए रेलवे ने पटना, दरभंगा, लखनऊ, गोरखपुर के रास्ते कई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। यात्रीगण कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए इन ट्रेनों से सफर कर सकते हैं।

पटना, दरभंगा, लखनऊ, गोरखपुर से कई ट्रेनों का परिचालन शुरू?

ट्रेन नंबर 01762 लखनऊ-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन : इस ट्रेन का परिचालन 06, 08, 11 एवं 13 नवंबर को लखनऊ से दोपहर एक बजे होगा। यह ट्रेन गोरखपुर, सीतामढ़ी के रास्ते अगले दिन 04.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01761 दरभंगा-लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन : इस ट्रेन का परिचालन 07, 09, 12 एवं 14 नवंबर को दरभंगा से  05.45 बजे होगा। यह ट्रेन 22.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 07051 सिकंदराबाद-बलिया स्पेशल ट्रेन: इस ट्रेन का परिचालन 07 नवंबर को सिकंदराबाद से 23.35 बजे किया जायेगा। यह ट्रेन 17.40 बजे बलिया पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 07052 बलिया-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: इस ट्रेन का परिचालन 10 नवंबर को बलिया से 02.10 बजे किया जायेगा। यह ट्रेन अगले दिन 19.10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01627 हावड़ा-जम्मू तवी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन: इस ट्रेन का परिचालन 08 नवंबर को हावड़ा से 08 बजे होगा। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., दानापुर, पटना, पटना साहिब, किऊल के रास्ते दूसरे दिन 02.00 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। 

0 comments:

Post a Comment