पटना : छठ पर फलों से सजा बाजार, कद्दू 100 के पार

न्यूज डेस्क: बिहार में आज से छठ शुरू होने वाला हैं। छठ के पर्व को ध्यान में रखते हुए बाजार में फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। लेकिन नहाय खाय के कारण पटना में कद्दू 100 के पार पहुंच गया हैं। जबकि अन्य सब्जियां भी 10 फीसदी महंगी हो गई हैं। 

खबर के अनुसार छठ के मौके पर कद्दू को अनिवार्य माना जाता हैं। जिसके कारण कद्दू की कीमत आसमान छूने लगी हैं। पटना के गली-मुहल्लों, चौक-चौराहों और थोक के साथ खुदरा मंडियों में कद्दू का अलग-अलग रेट देखने को मिला।

आपको बता दें की पटना के अलग-अलग मंडियों में कद्दू की कीमत 80 से 120 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं। सब्जीमंडी के विक्रेताओं के अनुसार सोमवार को भी कद्दू की बिक्री होती है। जिसके कारण इसके दाम में बढ़ोत्तरी हुई हैं।

फल और छठ की सामग्री का भाव।  

बड़ा नींबू 100 रुपए जोड़ा है। 

नाशपाती 120 रुपए किलो। 

अमरूद 70 रुपए किलो। 

 सुथनी, 80 रुपए किलो। 

 कच्चा हल्दी 120 रुपए किलो। 

कच्चा अदरक 160 रुपए किलो। 

सेब सौ रुपए से 160 रुपए किलो। 

ईंख 70 रुपए जोड़ा बिक रहा है। 

 केला घौद 500 से एक हजार रुपए। 

नारियल 60 रुपए से लेकर 100 रुपए जोड़ा। 

0 comments:

Post a Comment