खबर के अनुसार पिछले दो दिनों में पटना में डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। इसतरह से पटना के डेंगू के कुल 187 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह हैं की पटना में अब तक कुल 45 बच्चे डेंगू के शिकार हुए हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी ज़रूरी हैं।
आपको बता दें की भूतनाथ रोड, कांटी फैक्टरी रोड, कुम्हरार, अशोक नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, बहादुरपुर, मुन्ना चौक, में डेंगू के अबतक 25 मरीज मिल चुके हैं। जबकि पीएमसीएच नर्सेज अस्पताल, बाजार समिति, पटना मेडिकल कॉलेज कैंपस, महेंद्रू, नया टोला और कदमकुआं में अबतक डेंगू के 15 मामले सामने आये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पीएमसीएच में बुधवार व गुरुवार को कुल 52 संदिग्ध मरीजों की सैंपल जांच की गयी। इसमें 14 मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं। इसतरह से डेंगू पटना वालों को काफी परेशान कर रहा हैं। इसलिए पटना के लोग प्रतिदिन मच्छरों से बचाव के उपाय करते रहें।
0 comments:
Post a Comment