दिल्ली, गुरुग्राम, गोरखपुर, अलीगढ़ में खाद्य तेलों के दाम 20 रुपये सस्ता

न्यूज डेस्क: त्योहारों के सीजन में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की दिल्ली, गुरुग्राम, गोरखपुर, अलीगढ़ सहित देशभर के प्रमुख खुदरा बाजारों में खाद्य तेल की कीमतों में 5-20 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई हैं। 

खबर के अनुसार सरकार द्वारा आयात शुल्क में कटौती के साथ जो अन्य उपाय किए गए हैं। जिससे खाद्य तेलों के दामों में कमी हो रही हैं। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा हैं की पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी का असर भी इसपर दिखाई देगा। 

खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा हैं की देशभर के प्रमुख खुदरा बाजारों में मूंगफली तेल की कीमतों में 5-10 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जबकि सूरजमुखी के तेल की कीमतों में 5-20 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। वहीं सोयाबीन तेल में 5-11 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई हैं। 

उन्होंने सरसों तेल के बारे में कहा की सरसों की मौजूदा बुवाई पिछले साल की तुलना में बेहतर है। हम सरसों के तेल की कीमतों में भी गिरावट का रुझान देखने जा रहे हैं। बहुत जल्द सरसों के तेल का भी दाम कम होने की उम्मीद की जा रही। 

0 comments:

Post a Comment