आपको बता दें की नीतीश सरकार के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने प्रदेश के नियोजित शिक्षकों के मूल वेतन में 15 फीसदी का इजाफा किया था। इसको लेकर प्रस्ताव वित्त विभाग के पास भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर अब वित्त विभाग ने अपनी मुहर लगा दी हैं।
खबर के अनुसार बिहार के करीब तीन लाख नियोजित शिक्षक बढ़ें हुए वेतन का इंतजार कर रहे थें। अब विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद इनके वेतन में 2500 से लेकर 4500 रुपये की वृद्धि हो जाएगी। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों औऱ पुस्तकालयाध्यक्षों को इस वेतन वृद्धि का लाभ एक अप्रैल 2021 के प्रभाव से मिलेगा। इन्हे अप्रैल 2021 से अब तक का एरियर भी दिया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार पर 1950 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ जायेगा।
0 comments:
Post a Comment