पटना सहित सभी जिलों के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत मिलेगा DA, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: पटना सहित सभी जिलों के सरकारी कर्मचारियों को नीतीश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से अब 28 की जगह 31 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसको लेकर बिहार कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी हैं।

खबर के मुताबिक  केंद्र सरकार के तर्ज पर बिहार सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे ये साफ हो गया हैं की नीतीश सरकार राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और सभी पेंशनधारियों को 31 प्रतिशत डीए देगी।

आपको बता दें की पहले राज्य कर्मियों का डीए 28 पर्सेंट था, अब टी TA-DA 31 पर्सेंट हो गया है। इसका लाभ राज्य कर्मियों को 1 जुलाई 2021 से जोड़कर दिया जायेगा। मंगलवार को वित्त विभाग की तरफ से इस सन्दर्भ में पत्र जारी कर दिया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार कैबिनेट ने डीए बढ़ाने की स्वीकृति कुछ दिन पहले ही दे दी थी। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेजा गया था। अब वित्त विभाग के द्वारा भी मंजूरी दे दी गई हैं। इससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि हो जाएगी।

0 comments:

Post a Comment