राजस्थान कृषि विभाग में 400 पदों पर होगी भर्ती, जानें हर डिटेल

न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान कृषि विभाग में 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान की कृषि उपज मण्डी  समितियों में कनिष्ठ सहायकों के पद भरे जाएंगे। 

खबर के अनुसार सीएम अशोक गहलोत ने इन पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया जायेगा। 

आपको बता दें की इन पदों पर पहले राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ कॉपरेटिव एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट के माध्यम से भर्ती प्रस्तावित थी। लेकिन अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। आप बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाये रहें। 

पद का नाम : कनिष्ठ सहायक

पदों की संख्या : 400 पद। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=Home&lang=Hindi

आवेदन की तिथि : जल्द जारी किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment