Bihar ITI Counselling 2021: 9 नवंबर से शुरू होगी आईटीआई की काउंसलिंग

न्यूज डेस्क: बिहार में जो युवा आईटीआई एग्जाम पास कर गए हैं उन युवाओं के लिए 9 नवंबर से ऑनलाइन के द्वारा काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसको लेकर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी कर दिया हैं। 

आपको बता दें की बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने राज्य के आईटीआई कॉलेजों में एडमिशन को लेकर 5 सितंबर 2021 को एग्जाम लिया था। इस एग्जाम का रिजल्ट बोर्ड ने 22 सितंबर 2021 को घोषित किया गया था। अब इसकी काउंसलिंग शुरू होने वाली हैं।

9 नवंबर से शुरू होगी आईटीआई की काउंसलिंग

राउंड 1 

9 से 18 नवंबर 2021 तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी। 

24 नवंबर 2021 को सीट आवंटन  किया जायेगा। 

25 से 30 नवंबर, 2021 तक दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा।

राउंड 2 

अनंतिम सीट आवंटन 6 दिसंबर 2021

दस्तावेज सत्यापन 7 से 11 दिसंबर 2021

ऐसे करें काउंसलिंग : अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar पर जा कर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरा करें। 

0 comments:

Post a Comment