छठ पूजा : पटना, भागलपुर, नालंदा में फलों के भाव, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में कल से छठ पूजा की शुरूआत हो जाएगी। पटना, भागलपुर, नालंदा सहित राज्य के सभी जिलों में फलों की खरीदारी शुरू हो गई हैं। छठ को देखते हुए बाजार में फल भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। लेकिन फलों के दामों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल के बाद काफी संख्या में व्रतियों द्वारा छ्ठ पर्व मनाने के संकेत मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए फल व्यापारी ने इस साल पहले के मुकाबले ज्यादा फल मंगाए हैं। लेकिन फलों के दाम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हैं। 

पटना, भागलपुर, नालंदा में फलों के भाव, जानिए

सेव 100 से 150 रूपए किलो, 

संतरा 100 से  120 रुपये किलो। 

 बिदाना 120 रूपए किलो। 

नाशपाती 100 रुपये किलो। 

ईख 10 से 20 रुपये पीस। 

अंगूर 200 रुपये किलो। 

शरीफा 100 से 120 रुपये किलो। 

अमरूद 80 से 100 रुपये किलो। 

केला का कांधी 300 से 600 रूपए। 

0 comments:

Post a Comment