राजस्थान में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा में होगा स्टेशन

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से अहमदाबाद जानें के लिए बुलेट ट्रेन राजस्थान के कई शहरों से होते हुए गुजरेगा। इसको लेकर सर्वे का काम तेजी के साथ किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद के 875 किलोमीटर लंबे ट्रैक में से करीब 657 किलोमीटर का ट्रैक राजस्थान के 7 जिलों से होकर गुजरेगा। इन जिलों में बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशन भी बनाये जाएंगे। इसको लेकर भी तैयारी चल रही हैं। 

आपको बता दें की राजस्थान के अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनाया जा सकता हैं। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉपार्रेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद तक चलने वाली इस ट्रेन की रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन 5 नदियों के ऊपर से भी गुजरेगा। ट्रेन के संचालन में सुरक्षा संबंधित तकनीकी कारणों से पूरा ट्रैक एलिवेटेड बनाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment