नई दिल्ली : दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में पीएम मोदी नंबर वन

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वो वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। 

खबर के अनुसार प्रूवल रेटिंग एजेंसी के एक सर्वे से यह बात निकल कर सामने आई हैं की मोदी वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन उनसे काफी पीछे हैं।

आपको बता दें की मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी रही है। जबकि मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर की  अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी रही हैं। वहीं 58 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर इटली के पीएम मारियो द्रागी का नाम हैं। 

कैसे निकली रैकिंग : आपको बता दें की अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने इस सर्वे में प्रत्येक देश के वयस्कों के साथ साक्षात्कार के आधार पर रेटिंग निकाली हैं। 

दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में पीएम मोदी नंबर वन। 

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है। 

मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर की अप्रूवल रेटिंग 66 फीसदी हैं। 

इटली के पीएम मारियो द्रागी की अप्रूवल रेटिंग 58 फीसदी रही हैं।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की अप्रूवल रेटिंग 54 फीसदी है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 44 फीसदी की प्रूवल रेटिं के साथ छठे स्थान पर हैं। 

0 comments:

Post a Comment