खबर के अनुसार पटना में कोरोना के एक नए संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं। जबकि गोपालगंज में कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि राज्य के अन्य 36 जिलों में कोरोना के एक भी नए संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं।
आपको बता दें की बिहार में विगत 24 घंटे में पहले से संक्रमित 02 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सूबे में कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा पहुंचकर 7,16,438 एवं रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत हो गया हैं। अभी राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव मरीज 34 हैं।
जानकारों की मानें तो छठ के मौके पर राज्य में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। इसी को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी जिलों के अधिकारियों और स्वास्थ्य टीम को अलर्ट पर रहने को कहा हैं। साथ ही साथ लोगों से मास्क लगाने तथा कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की अपील की जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment