पटना, रांची, लखनऊ, गोरखपुर में भाई दूज का शुभ मुहूर्त, यहां जानिए?
भाई दूज का शुभ मुहूर्त : गोरखपुर के ज्योतिष के अनुसार भाई दूज का शुभ मुहूर्त आज यानि की 6 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दो घंटे के शुभ मुहूर्त में ही बहन अपने भाई को तिलक लगाएं।
भाई दूज का पूजा करते समय पढ़ें ये मंत्र :
''गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े"
आपको बता दें की भाई दूज की पूजा करने से भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता आती हैं। साथ ही साथ इससे भाईयों की उम्र लंबी होगी और उन्हें दैनिक जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। इसलिए बहन को अपने भाई के लिए एक पर्व आवश्य मनानी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment