T20 World Cup: भारत ने स्कॉटलैंड को हराया, रनरेट की धज्जियां उड़ाया

न्यूज डेस्क: भारतीय टीम ने ने एक बार फिर साबित कर दिया हैं की वो भले ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार गया हैं लेकिन वो टी-20 विश्व कप का प्रवल दावेदार हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हराते हुए रनरेट की धज्जियां उड़ा दी हैं। साथ ही साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद को जागृत रखा हैं। 

खबर के अनुसार पॉइंट टेबल में काफी पीछे चल रहे भारतीय टीम ने अफगानिस्तान से आगे जगह बना ली है। तथा पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। बता दें की दोेनों टीमों के 4-4 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट के मामले में भारत (+1.619) अफगानिस्तान (+1.481) हैं। 

वहीं कल के हुए मैच में भारत ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को 85 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान भारत के मोहम्मद शमी-रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए। जबकि बुमराह ने भी 2 विकेट चटकाए और अश्विन ने एक विकेट लिए। 

आपको बता दें की 86 रनों का लक्ष्य कम था लेकिन टीम इंडिया को नेट रनरेट में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को पछाड़ने के लिए ये रन 7.1 ओवर में बनाने थे। जिसे टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में बना लिया। जिसमे केएल राहुल ने 19 गेंद में 50 रन, जबकि रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 30 रन बनाये।

0 comments:

Post a Comment