खबर के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शनिवार को संक्रमितों की संख्या शून्य होने पर स्वास्थ्य कर्मियों कों बधाई दी। साथ ही साथ कहा की "यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम एवं मा. जनप्रतिनिधियों व गोरखपुर वासियों के अनुशासित सहयोग को समर्पित है"।
वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए। इस दौरान 8 लोग स्वस्थ भी हुए, जबकि कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। आपको बता दें की पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 91 एक्टिव मामले मौजूद हैं।
हालांकि जानकारों का कहना का की त्योहारों के सीजन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों को अभी सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं। साथ ही साथ लोग घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगाए और कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करें।
0 comments:
Post a Comment