पटना, बक्सर, नालंदा, गया में छठ से बढ़ेगी ठंड, कर लें तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार में पटना, बक्सर, नालंदा, गया सहित सभी जिलों में छठ से ठंड बढ़ेगी। दिवाली के प्रदूषण का असर कम होते ही छठ के समय तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड के साथ साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। 

खबर के अनुसार छठ के समय प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही साथ कोहरे का भी असर दिखाई देने लगेगा। इसलिए लोगों को ठंड से बचने के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे में राज्य के कई जिलों में आसमान में हल्के बादल दिखाई पड़ेंगे। इससे रात के तापमान में वृद्धि तथा दिन में तापमान कमी आएगी। लेकिन छठ के समय सिहरन बढ़ेगी तथा सुबह शाम ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 

ऐसे करें तैयारी : बिहार में ठंड की दस्तक होने लगी हैं। इसलिए आप सबसे पहले गर्म कपड़े निकाल लें और उसे धूप में थोड़ा रखें। अगर आप गर्म कपड़े लेने की तैयारी में हैं तो आप बाजार में जा कर जल्द से जल्द कपड़े की खरीदारी कर लें। 

0 comments:

Post a Comment