बिहार सरकार में इंजीन‍ियरों की बहाली, इंटरव्यू से होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार में इंजीन‍ियरों की बहाली होने वाली हैं। ये बहाली नगर विकास एवं आवास विभाग में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के पदों पर की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

खबर के अनुसार बिहार सरकार के किसी भी विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक अभियंता इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की 23 नवंबर को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के कार्यालय में उपस्थित होना होगा, जहां इंटरव्यू लिया जायेगा। 

किन पदों पर होगी बहाली : मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में खाली पड़े कार्यपालक अभियंता (असैनिक) के 23 पद और अधीक्षण अभियंता (असैनिक) के पांच पदों पर बहाली की जाएगी। 

आपको बता दें की संविदा के आधार पर नियोजन दो वर्ष या अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक किया जायेगा। हालांकि संतोषप्रद सेवा की स्थिति में एक-एक वर्ष करके 67 वर्ष की आयु तक सेवा विस्तार भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें।

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment