पटना, गया, भागलपुर में जमीन खरीदने से पहले देखें रिकॉड, ये हैं तरीका

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, गया, भागलपुर में जमीन की खरीदारी तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन इन शहरों में कई जमीन ब्रोकर ऐसे भी एक्टिव हैं जो जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसकी खरीद बिक्री करते हैं। इसलिए इन शहरों में जमीन खरीदने से पहले आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रिकॉड जरूर देखें। इससे आपके साथ किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी नहीं होगी।

पटना, गया, भागलपुर में जमीन खरीदने से पहले देखें रिकॉड, ये हैं तरीका?

1 .पटना, गया, भागलपुर में जमीन खरीदने से पहले आपको बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करनी चाहिए। 

2 .जमीन रिकॉड चेक करने के लिए बिहार भूमि की वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ को गूगल में सर्च करें। 

3 .बिहार भूमि की वेबसाइट पर जानें के बाद होम पेज पर आपको अपना खता देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

4 .जैसे ही आप अपना खता पर क्लिक करेंगे। इसके बाद आपके सामने बिहार का नक्शा दिखाई देगा। इसमें आप अपने जिले पर क्लिक करें। 

5 .आप जहां जमीन खरीद रहें हैं उसके अंचल और फिर मौजा के नाम पर क्लिक करें। 

6 .अब आप जमीन रैयत के नाम पर क्लिक करके जमीन का रिकॉड जान सकते हैं। साथ ही साथ जमीन की पूरी डिटेल्स भी निकाल सकते हैं। इससे आपके साथ धोखाधड़ी नहीं होगा।

0 comments:

Post a Comment